लाइट सुधारने के दौरान करंट लगने से दो भाईयों की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

शहडोल। जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगवां गांव में करंट की चपेट में आने से दो भाईयों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक घर की बिजली सुधारने के दौरान घटना घटी है। पहला भाई जब करंट की चपेट में आया तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया और दोनों गंभीर घायल हो गए, जिसके बाद परिजनों ने दोनों को अस्पताल ले कर पहुंचे और दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि धनगवां का पीके सिंह घर की लाइट सुधार रहा था, तभी वह बिजली की तार की चपेट में आ गया। बगल में मौजूद बड़े भाई राकेश सिंह ने देखा कि छोटे भाई को करंट लग गया है। जिसे बचाने वह दौड़ा और दोनों को बिजली के करंट ने अपने चपेट में ले लिया, तभी दोनों को करंट की चपेट में देख परिजनों ने बिजली का पावर बंद किया और आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
पुलिस के मुताबिक इस घटना में राकेश सिंह (40) एवं पीके सिंह (26) की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों चचेरे भाई है। दोनों ही आजू-बाजू रहते है। छोटे भाई को बचाने में बड़ा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद हमें जानकारी नहीं मिली थी, उपचार के दौरान दोनों की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। डायरी मेडिकल कॉलेज से आई है । हमने कायमी कर आगे की जांच के लिए विवेचना अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

 

Next Post

बाइक से गिरी मासूम के ऊपर से निकला ट्रक, मौके पर दर्दनाक मौत

बुरहानपुर। शहर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन नदी के पास इंदौर-इच्छापुर कलर हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि धूलकोट बोरी से एक परिवार काम करने के लिए शाहपुर जा रहा था। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी पांच वर्षीय बेटी प्रिया सवार थी। तभी अचानक […]