गोशाला में भड़की आग से 20 पशुओं की मौत, 10 पशु झुलसे

DR. SUMIT SENDRAM

बुरहानपुर। शहर की महाजन कॉलोनी में स्थित एक निजी गोशाला में रविवार दोपहर लगभग तीन बजे अचानक आग भड़क गई, जिससे बाड़े में बंधे बीस मवेशियों की मौत हो गई। इस अग्निकांड में दस भैंसें गंभीर रूप से झुलस गई हैं। उनका इलाज हो जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह गोशाला तुलसीराम यादव की है। गोशाला में 40 से ज्यादा मवेशी बंधे हुए थे। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही नगर निगम के तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वही, हादसे की जानकारी लगते ही मोहम्मदपुरा पंचायत की सरपंच आम्रपाली तायड़े और पंच रोहन पाटिल भी मौके पर पहुंचे।
बताया गया कि गोशाला में रखे सूखे चारे, भूसे के कारण आग तेजी से भड़की थी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

 

Next Post

95 वर्षीय बुजुर्ग माँ को कलयुगी बेटे ने तपती गर्मी में छोड़ा छत पर, गुमनाम पत्र पाकर कलेक्टर ने भेजी रेस्क्यू टीम

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर में एक किराना व्यवसाई ने अपनी 95 वर्षीय की बुजुर्ग माँ को तपती धूप में छत पर छोड़ दिया। यह खुलासा एक गुमनाम पत्र से हुआ, जिसे कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को भेजा गया था। पत्र में बताया गया कि बुजुर्ग […]