एमबीए पेपर लीक कांड को लेकर आइडलिक कॉलेज पर 5 लाख रुपए का जुर्माना

इंदौर। एमबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पेपर आउट होने के संबंध में आइडलिक कॉलेज का नाम सामने आया है।
डीएविवि की कार्य परिषद ने आइडलिक कॉलेज पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। हालांकि उसकी संबंद्धता अभी समाप्‍त नहीं की है।
बता दे कि आइडलिक कॉलेज के कम्प्यूटर आपरेटर ने पेपर का फोटो खींचकर विद्यार्थियों को वाट्सएप्प पर दिया है। साथ ही पूरे मामले में प्राचार्य की गलती भी रही है, जिन्होंने थाने के बजाए पेपर का बंडल प्राचार्य कक्ष में रखा।
इस प्रकरण में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की समिति ने जांच पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट आज कार्यपरिषद में रखी गई। सबसे अहम बात यह कि बैठक में उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े भी शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस तरह के बैठक में आयुक्त शामिल हुए हों।
समिति की अनुशंसा के आधार पर कार्रवाई को लेकर फैसला किया जाएगा।
वही, विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में 13 मुद्दे रखे गए हैं।

 

Next Post

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा से जुड़ेंगे मध्‍य प्रदेश के 8 शहर, पहली उड़ान 13 जून से

भोपाल। मध्यप्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का शुभारंभ राजधानी भोपाल से 13 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इन शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो शामिल हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के […]