जबलपुर। शहर में एक 9वीं की छात्रा से बोलेरो वाहन में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नाबालिग का दोस्त ही है। बाकी दो उसके दोस्त हैं।
जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय छात्रा की एक वर्ष पहले शुभम से दोस्ती हुई थी। शुभम जब कभी नाबालिग के घर के सामने से निकलता, उससे बात किया करता था।
17 मई की रात शुभम अपने दो साथी जितेंद्र उर्फ जित्तू चौधरी और आशीष कोरी को लेकर नाबालिग के घर के पास पहुंचा।
शुभम ने नाबालिग को घुमाने का कहकर बोलेरो में बैठाया और हाईवे की तरफ ले गया। बोलेरो में उसके साथ दुष्कर्म किया, और शादी का झांसा देकर देर रात घर के बाहर छोड़कर चला गया।
इधर, परिवारवाले लड़की को तलाश रहे थे। बेटी के बताने पर उन्होंने तिलवारा थाने पहुंचकर जानकारी दी।
नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने शुभम (30), आशीष (25) और जितेंद्र (25) के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
आरोपी शुभम की गढ़ा इलाके में अंडे की दुकान है। जितेंद्र पेशे से ड्राइवर है और बोलेरो उसी की है। आशीष मजदूरी करता है।
नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात 1:30 बजे सूचना मिली कि कार से शुभम, जितेंद्र और आशीष जबलपुर छोड़कर भागने की तैयारी में हैं। तिलवारा पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बोलेरो भी जब्त कर लिया हैं।
शुभम और नाबालिक छात्रा के बीच सालभर पहले दोस्ती हुई थी। छात्रा स्कूल जाती थी तो आरोपी बाइक से उसका पीछा किया करता था। शुभम मुख्य आरोपी है। घटना के समय बोलेरो में उसके दोनों दोस्त भी थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है।


