इतवारी बाजार की दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से बाल-बाल बचे लोग

DR. SUMIT SENDRAM

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार (बुधवारी बाजार) स्थित एंजेल आर्ट नामक दुकान में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आग दुकान के सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जहाँ टीन शेड लगा हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी (निरि) आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही, नगर निगम की फायर ब्रिगेड तुरंत घटना स्थल पर पहुँची।
कोतवाली थाना प्रभारी (निरि) आशीष कुमार ने बताया कि सूचना के 10 मिनट के भीतर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए, फायर ब्रिगेड ने करीब 20 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। मौके पर कुल तीन फायर ब्रिगेड और एक टैंकर पहुँचे, लेकिन शुरुआती दो फायर ब्रिगेड की मदद से ही आग बुझा ली गई।
उन्होंने आगे बताया कि दुकान के टॉप फ्लोर पर कपड़ों के गट्ठे (बंडल) और रिजेक्ट माल रखा हुआ था, जिसमें आग लगने से भारी धुआँ फैल गया था। आग बुझाने के बाद दूसरे फ्लोर पर रखे कपड़ों के बंडलों को हटाकर सुरक्षित किया गया।

 

Next Post

नवरात्रि पर शासकीय माध्यमिक शाला बहेरा टोला में कपड़े एवं स्टेशनरी का किया गया वितरण

शहपुरा(डिण्डौरी)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा सप्तमी की तिथि पर जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला बहेरा टोला (घुण्डीसरई) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को कपड़े एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं […]