पीएम मोदी 31 मई को वर्चुअली मेट्रो के कॉरिडोर पर यात्री सेवा का करेंगे शुभारंभ, कलेक्टर ने गांधी नगर मेट्रो स्टेशन का किया दौरा

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब मेट्रो युग में प्रवेश करने जा रहा है।
गौरतलब है कि इंदौरवासियों ने 40 वर्ष पहले टेंपो का भी दौर देखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को वर्चुअली इंदौर मेट्रो के कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह लगभग सात किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का कॉरिडोर है, जिसमे पाँच स्टेशन होंगे।
यात्री गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन पर रुक सकेंगे।
यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा। साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा।
हालांकि, इस रुट पर बसाहट नहीं है, इसलिए मेट्रो ट्रेन को यात्री ज्यादा नहीं मिलेंगे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को गांधी नगर मेट्रो स्टेशन का दौरा कर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत इसी स्टेशन से होगी। इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा और मेट्रो के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
पांच स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए गए है। मेट्रो कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। एक ट्रेन में 800 यात्री सफर कर सकेंगे।
इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबा मेट्रो का रुट है। इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। मेट्रो के पहले चरण के प्रोजेक्ट की लागत करीब आठ हजार करोड़ रुपये है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है, जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रूपये है।

 

Next Post

मध्य प्रदेश में 8 दिन पूर्व ही आमद दे सकता है मानसून, इस बार भी सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की आमद 8 से 10 दिन पूर्व हो सकती है। सोमवार को मानसून महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में 15 दिन पहले ही पहुंच गया। इधर, मंगलवार को मौसम विभाग के द्वारा बताया गया कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, […]