कलेक्टर ने एनआरएलएम के जिला प्रबंधक की सेवा की समाप्त, 2.80 लाख के गबन पर की गई कार्रवाई

DR. SUMIT SENDRAM

उमरिया। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े बहुचर्चित गबन मामले में आखिरकार कलेक्टर ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
फर्जी भुगतान और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सामने आई खबरों के बाद कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बड़ा फैसला लेते हुए जिला प्रबंधक (कृषि) महेन्द्र कुमार बारस्कर की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। यह आदेश मध्य प्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला स्तर पर प्रदत्त प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों के आधार पर जारी किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महेन्द्र कुमार बारस्कर पर प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के साथ-साथ कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही के गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं। इन्हीं कारणों से उनकी संविदा नियुक्ति को तत्काल समाप्त किया गया है।
आदेश जारी होते ही प्रभावशील हो गया है, जिससे यह साफ संदेश गया है कि शासकीय योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Next Post

मध्यप्रदेश के 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, राजगढ़ सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, 30 जिलों में कोहरा

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। बीती रात प्रदेश के रीवा सहित 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, 30 से अधिक जिलों में हल्के से लेकर घने कोहरे का असर देखने को मिला। मौसम […]