कटनी। शहर में शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी रात सोने-चांदी के दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
बदमाश दुकान में लगे शटर को तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे लाखों रुपये के जेवर लेकर रफूचक्कर गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में शुक्रवार की रात को बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप की शटर तोड़ी और अंदर से रखे सोने-चांदी के लाखों के जेवर ले गए। सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखकर उसके मालिक को इसकी सूचना दी।
इसके बाद दुकान संचालक चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री नगर क्षेत्र के राम मंदिर के सामने स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से रामकुमार सोनी की सोना चांदी की दुकान है।
शुक्रवार की रात नौ बजे वे दुकान बंद करने के बाद अपने घर चले गए थे। शनिवार की सुबह आस-पास के लोगों ने उनको सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और खोजी श्वान का भी सहारा लिया गया।
बदमाशों ने दुकान में रखे लगभग पांच किलो चांदी के जेवर व सोने के कुछ जेवर पार किए हैं, जिनकी कीमत चार से पांच लाख रुपये बताई जा रही है।


