विजयराघवगढ़ पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, तीन आरोपियों से 80 लीटर शराब जब्त

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजयराघवगढ़ कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अनूप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में अलग अलग छापेमारी कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
विजयराघवगढ़ थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर सूचना मिली कि झिरिया मोड़ आम रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक कागज के कार्टून रखें हुए खड़ा है, जिसकी तस्दीक हेतु पुलिस मौके पर पहुंची ही थी कि पुलिस को देख कर संदिग्ध व्यक्ति भागने का असफल प्रयास किया जिसे पुलिस ने शंकावश घेराबंदी कर पकड़ा। उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना राकेश बर्मन पिता माधव बर्मन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जोबीकला थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) का होना बताया। उसके पास रखे खाकी रंग के कार्टून को चेक किया तो 07 कार्टूनों में देशी प्लेन शराब रखे पाया है, जिसकी कीमत करीब 35000/- रुपए होना बताया। उक्त शराब को रखने का कारण पूछने पर बताया कि उक्त शराब को बिक्री के उद्देश्य से अन्य जगह ले जाने के फिराक में था।
आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से अवैध शराब जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।
वही, भोलाराम केवट पिता राम चरण केवट 29 वर्ष निवासी ग्राम हिनौता के कब्जे से 30 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त किया गया, जिसकी कीमती तीन हजार रुपये बताई गई।
साथ ही रवि केवट पिता मिलई केवट उम्र 36 साल निवासी हिनौता के कब्जे से 10 लीटर शराब जब्त की गई जिसकी कीमत दो हजार बताई गई।
इन आरोपियो के खिलाफ 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
इसी क्रम में लगातार भ्रमण करते हुए नदीपार सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड के पास परसोत्तम रावत पिता संपत रावत उम्र 35 वर्ष निवासी बम्होरी एवं अनिल रावत पिता रमेश रावत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बम्होरी थाना विजयराघवगढ़ के द्वारा सार्वजनिक स्थल में शराब पीते हुए पाया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 36 बी आबकारी एक्ट का पाए जाने से मामला पंजीबद्ध किया गया हैं।
विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में की गयी कार्यवाही में उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, सहा. उप निरीक्षक हिम्मत लाल यादव, आरक्षक पप्पू प्रजापति, महिला आरक्षक नेहा सिंह राजपूत एवं मज्जू कोल महत्वपूर्ण भूमिका सराहनीय रही।

 

Next Post

बोर्ड परीक्षा हुई प्रारम्भ, कड़ी सुरक्षा के बीच दसवीं के पहला पेपर हुआ संपन्न, दो नकल के बने प्रकरण

डिंडोरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच प्रारम्भ हो गई। जिले में 75 परीक्षा केंद्रों में कुल दर्ज 11 हजार 49 विद्यार्थियों में से 10 हजार 654 ने परीक्षा दी और 395 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गौरतलब हैं कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर […]