पीएम मित्र पार्क में होगा 21500 करोड़ का निवेश, 55 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

DR. SUMIT SENDRAM

धार। जिले के बदनावर स्थित पीएम मित्र पार्क में उद्योग स्थापित करने को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।
बढ़ती मांग को देखते हुए शासन ने पार्क के विकास का दूसरा चरण शुरू कर दिया है।
दूसरे चरण में 13 कंपनियों को 320 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जिनके माध्यम से लगभग 7,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इससे 16 हजार से अधिक नए रोजगार सृजित होने का दावा किया गया है।
बता दे कि पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
पहले चरण में ही कई बड़ी कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव देकर जमीन प्राप्त कर ली थी।
उद्योगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए मप्र औद्योगिक विकास निगम ने दूसरे चरण की आवंटन प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।
मप्र औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक हिमांशु प्रजापति के अनुसार दूसरे चरण की पूर्णता के साथ ही पीएम मित्र पार्क में अब तक कुल 38 कंपनियों से 21,500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इन प्रस्तावों के आधार पर बदनावर और आसपास के क्षेत्र में लगभग 55 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। अब तक पार्क में कुल 1,140 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। तीसरे चरण की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी। वर्तमान में लीज डीड और प्लॉट आधिपत्य से संबंधित कार्यवाही लगातार जारी है।
दूसरे चरण के प्रमुख निवेशकों में भिलोसा इंडस्ट्रीज शामिल है, जिसने 4,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी को 200 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
इस इकाई से लगभग 3,500 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।
पिछले दिनों चेन्नई में आयोजित वस्त्र मंत्रालय के चिंतन शिविर में मध्यप्रदेश के निवेश आकर्षण मॉडल का प्रस्तुतिकरण प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग राघवेंद्र कुमार सिंह ने किया, जिसमें राज्य के औद्योगिक विकास और पीएम मित्र पार्क की प्रगति को प्रमुखता से रखा गया।

 

Next Post

दिनदहाड़े कोर्ट जाते वक्त वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

शिवपुरी। जिले के जिले के करैरा में शनिवार की सुबह एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वकील रोजाना की तरह अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। सरेराह गोलियां चलने से […]