दिनदहाड़े कोर्ट जाते वक्त वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

DR. SUMIT SENDRAM

शिवपुरी। जिले के जिले के करैरा में शनिवार की सुबह एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वकील रोजाना की तरह अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।
सरेराह गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार में रहने वाले संजय कुमार अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे तभी रास्ते में किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वकील ने जब खून से लथपथ हालत में पड़े संजय कुमार को देखा तो तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में वकील संजय कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक संजय कुमार सक्सेना के परिजन के मुताबिक जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। परिजन ने 4 लोगों पर हत्या का शक जताया है।
पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे आशंका है कि पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया गया है।

 

Next Post

कुबेरेश्वर धाम में इस बार मनेगी ग्रीन शिवरात्रि, 1 करोड़ पौधे रोपेंगे, बनेगा ज्योतिर्लिंग गार्डन

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में इन दिनों शिवमय वातावरण से गूंज रहा है। हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे, रुद्राक्ष की सुगंध और भक्तों की श्रद्धा से पूरा क्षेत्र एक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के गांव-शहर तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों […]