फिल्मी अंदाज में सवा करोड़ की शराब तस्करी, हर 200 किमी पर बदलती थी लोकेशन, वॉट्सएप से दिया जा रहा था निर्देश

DR. SUMIT SENDRAM

सीधी। नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व में थाना बहरी पुलिस ने करोड़ों की अंग्रेजी शराब की खेप जब्त कर ली। चंडीगढ़ से सिंगरौली होते हुए बिहार की ओर जा रहे कंटेनर से 690 पेटी (लगभग 6124 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
जब्त सामग्री की कीमत वाहन व मोबाइल समेत लगभग 1.12 करोड़ आंकी गई है।
बहरी थाना प्रभारी (निरी) राजेश पांडेय को 25 सितंबर को सूचना मिली कि कंटेनर क्रमांक सीजी-04-पीजे-2105 भारी मात्रा में शराब लेकर गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने एनएच-39 पाठक ढाबा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्कता से दबोच लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश विश्नोई, निवासी कोटड़ा, जिला जालौर (राजस्थान) को माल की डेस्टिनेशन का सटीक पता नहीं था। उसे हर 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद लोकेशन बदलने की सूचना वॉट्सएप कॉलिंग के जरिए दी जाती थी। यानी पूरी तस्करी हाई-टेक तरीके से की जा रही थी ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके।

 

Next Post

आईजी इंटेलिजेंस से मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, पुलिस ने मामले में 50 से अधिक संदेहियों से की थी पूछताछ

भोपाल। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील चार इमली क्षेत्र में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष से हुई लूट का सनसनीखेज मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन दिन में जहां 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, वहीं 50 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की थी। अंतत: पुलिस के लिए चुनौती […]