मध्यप्रदेश के सभी नगरीय निकाय में बनाए जाएंगे गीता भवन – डॉ. मोहन यादव

इंदौर। अहिल्या बाई की नगरी का यह स्थान गीता भवन विश्व गुरु भगवान कृष्ण के संदेश से जन-जन को परिचित करा रहा है। उनके सिद्धांत दुनिया को परिचित करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में गीता भवन का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार हर नगरीय निकाय को बजट जारी करेगी। इससे हमारे धर्म और इतिहास की जानकारी जन-जन तक पहुंचेगी। बच्चे हमारे गौरवमयी इतिहास को जानेंगे।
यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मनोरमागंज गीता भवन में कही। वे गीता भवन ट्रस्ट इंदौर और राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा कृष्ण आधारित व्याख्यान में संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में स्थापित गीता भवन दुनिया को गीता और धर्म की शिक्षा दे रहा है।
उन्‍होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी हर स्कूल में मनाने का उद्देश्य भी यही है। भगवान कृष्ण ने कंस सत्ता को समाप्तकर धर्म की स्थापना की। उसी तरह आज युवाओं को धर्म-स्थापना के कार्य में आगे आना चाहिए। इससे पहले गीता भवन पहुंचकर उन्होंने यहां स्थित मंदिर में राम और कृष्ण का पूजन किया।
कृष्ण जन्म महोत्सव के गीत एक दिन पहले इंदौर के दशहरा मैदान में मौजूदगी में अनोखा आयोजन हुआ।
इस आयोजन में हजारों की संख्या में कन्हैया बने बच्चे यशोदा बनी मां के साथ पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी कन्हैया और उनकी मां का स्वागत किया। आयोजन में उत्साह इस कदर था कि‍ भारी बारिश के बावजूद पंडाल में पैर रखने की जगह तक नहीं थी।

 

Next Post

भारी बारिश से पुराने भोपाल के कई इलाकों में जलभराव की बनी स्थिति, बिजली गिरने से राम मंदिर का शिखर हुआ क्षतिग्रस्त

भोपाल। राजधानी में बीते दो दिन से रुक-रुककर हो रही तेज वर्षा के कारण जगह – जगह जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से समस्या खड़ी हो गई। खासकर पुराने शहर में लोग ज्यादा परेशान हुए। कुछ इलाकों में सड़कों पर दो से तीन […]