कुएं में गिरा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू, निकलते ही जंगल में भागा तेंदुआ

DR. SUMIT SENDRAM

देवास। वन परिक्षेत्र देवास अंतर्गत बीट चुरलाय के कक्ष क्रमांक 5 के पास एक वयस्क तेंदुआ कुएं में अचानक गिर गया।
तेंदुए को किसान ने अंदर तैरता हुआ देखा, जिसके बाद सूचना वन विभाग को दी गयी।
शनिवार सुबह विभाग की रेस्क्यू टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कुआं काफी गहरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार जगदीश मिस्त्री के खेत में बने हुए कुआं में एक तेंदुआ के गिरने की सूचना प्रातः 10.30 बजे प्राप्त हुई थी।
सूचना के बाद उप वन मंडल अधिकारी संतोष शुक्ला के मार्गदर्शन वन परिक्षेत्र अधिकारी देवास मौके पर पहुंचे। यहां रेस्क्यू टीम के तकनीकी और रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग करते हुए तेंदुआ का सफल रेस्क्यू किया गया।
तेंदुए को कुएं से निकलने के लिए खाट का उपयोग किया गया, जिसे दोनों ओर से विभाग की गाड़ियों की मदद से ऊपर खींचा गया।
कुएं के बाहर आते ही तेंदुए ने जंगल की ओर दौड़ लगा दी और कुछ ही पल में आंखों से ओझल हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए थे।

 

Next Post

भीमडोंगरी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का किया गया आयोजन

मंडला। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जनपद पंचायत मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमडोंगरी में स्व. विपत लाल नायक एवं स्व. कवल सिंह परते की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ बिछिया विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे द्वारा स्व. विपत लाल नायक […]