स्लीमनाबाद पुलिस ने 200 पाव अवैध देशी शराब की जब्त

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी (स्लीमनाबाद) अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में तथा स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में स्लीमनाबाद
थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से 200 पाव अवैध देशी शराब किया गया।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निरंतर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा भ्रमण एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गश्ती की जा रही है।
इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम खड़रा में अजय पिता कुंजीलाल बर्मन(30) निवासी खड़रा से 70 पाव देशी प्लेन शऱाब एवं 300 रूपये नगद जब्त किया गया।
दूसरे मामले में भोलाराम पिता शीतल प्रसाद बर्मन(49) निवासी खड़रा से 50 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई।
तीसरे मामले में अनिल पिता रामकृपाल बर्मन(45) निवासी खड़रा से 80 पाव देशी प्लेन शराब बेचने की फिराक में रखे हुए जब्त किया गया।
स्लीमनाबाद पुलिस ने तीनो मामले में कुल 200 पाव अवैध देशी शराब जब्त किया। जब्त देशी शराब की कीमत 20 हजार रूपये बताई गई।
स्लीमनाबाद पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रथक प्रथक प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया गया।
स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरिक्षक संतराम यादव , सहा. उपनिरीक्षक बृजेन्द्र उरमलिया, प्रधान आरक्षक अंजनी मिश्रा, तेजप्रकाश सिंह, आरक्षक रजनीश तेकाम, सोने सिंह एवं राजा साहू की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

स्लीमनाबाद पुलिस ने भारी मात्रा मे पकड़ा अवैध देशी शराब

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया एवं एसडीओपी (स्लीमनाबाद) अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम कौडिया में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। स्लीमनाबाद थाना […]