आयकर अधिकारी के घर में घुसे चोर, पकड़े जाने के डर से ईट से हमला कर भागे

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। एक साल पहले सतना से स्थानांतरण होकर जबलपुर में आयकर अधिकारी के घर में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात पांच अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। लेकिन जैसे मकान के मालिक की आने के आहट मिली तो सभी चोर दीवार फांदकर भागने का प्रयास करने लगे तो अपने घर के अंदर से पांच लोगों को भागते देख इनकम टैक्स अधिकारी उन्हें पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन चोरों ने उन्हें ईंट से हमलाकर घायल कर भाग खड़े हुए।
सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार द्वारा बताया गया कि पीड़ित आयकर अधिकारी महेन्द्र गुप्ता व उनकी पत्नी अल्पना गुप्ता द्वारा बताया गया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे वह दिल्ली से आ रहीं अपनी बिटिया को लेने रेल्वे स्टेशन गए हुए थे। स्टेशन से बेटी को लेकर जैसे ही दोनों दम्पत्ती अपने घर पहुंचकर अपनी गाड़ी पार्क की, वैसे ही करीब पांच की संख्या में मुंह बांधे हुए चोर उनके घर के अंदर से दीवार फांदकर भागने का प्रयास करते दिखे।
घर में घुसे बदमाशों को पकड़ने के लिए महेन्द्र जैसे ही प्रयासरत हुए, वैसे ही उन्हीं पांच में से अन्य बदमाश ने पति व पत्नी के ऊपर ईंट से हमला कर दिया।
इस हमले में महेन्द्र व उनकी पत्नी अल्पना घायल हो गई और मौके का फायदा उठाकर सभी चोर वहां से चम्पत हो गए।
इस पूरी वारदात में आयकर अधिकारी महेन्द्र गुप्ता के सिर पर हुए ईंट के हमले से छह टांके आए है। जबकि उनकी पत्नी को गंभीर रुप से अंदरूनी चोटें आई है।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार फाेरेंसिक टीम के साथ मौके स्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच की। इस दौरान फारेसिंक टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट इत्यादि के सैम्पल संग्रहित किए। पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की गहनता से जांच कर रहीं है। बहुत जल्द सभी चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर लेंगी।
महेन्द्र गुप्ता ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को बताया कि चोरों के हमले से घायल होने के बाद वह सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर लौटे। जहां उनके द्वारा जांच करने में पता चला कि उनकी पत्नी के पास बचाए हुए लगभग 3500 के करीब नगदी व उसके गहने चोरी हुए है। जिनके मूल्यांकन पुलिस कर रहीं है।
महेन्द्र गुप्ता ने बताया कि वह करीब एक साल पहले सतना इनकम टैक्स कार्यालय से जबलपुर के लिए स्थानांतरण हुआ। इस दौरान कोठी रोड स्थित ग्रीन पार्क में उन्होने नव घर का निर्माण कार्य चल रहा था, जो जून माह में ही पूरा हुआ। करीब दो हफ्ते पूर्व ही वह व उनका परिवार अपने नए घर में शिफ्ट हुआ था और उनके साथ यह घटना घटित हो गई।

 

Next Post

यात्री बस पलटने से 22 लोग हुए घायल, वाहन को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

सतना। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिरसिंहपुर से सतना आ रही विजय बस सर्विस की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 22 लोगों को मामूली चोटें आई है। जबकि इनमें से एक व्यक्ति के सीने में दर्द होने पर सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोठी थाना […]