स्वच्छता और स्वाद की नगरी इंदौर में मनाया गया विश्व पोहा दिवस

इंदौर। विश्व पोहा दिवस के अवसर पर स्वच्छता और स्वाद की नगरी इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित किया गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वैसे तो देशभर में इंदौर को स्वाद के लिए पहचाना जाता है। इंदौर का पोहा देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन अब हम विश्व पोहा दिवस के माध्यम से इसे ब्रांड बनाएंगे। अगली बार विश्व पोहा दिवस का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा। शहर के प्रमुख बाजार में आयोजन होंगे।
कैलाश विजयवर्गीय ने पिज्जा, बर्गर को लेकर कहा कि ये स्वास्थ खराब करने वाले हैं। जबकि हमारा पोहा किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। मैंने अमेरिका, जापान, कनाडा में पोहा खाया है। कैलाश विजयवर्गीय ने 14 जून को वृहद वृक्षारोपण अभियान के लिए भी शहरवासियों से अपील की और कहा कि हमें 51 लाख पौधे रोपकर एक रिकार्ड बनाना है।
कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ स्वाद की राजधानी है, क्योंकि यहां के व्यंजन लजीज एवं स्वादिष्ट होते हैं। पोहा इनमें से एक है। इस तरह के आयोजनों से इंदौरी पोहा को देश भर में एक नई पहचान मिलेगी। रमेश मेंदोला ने कहा कि सेंव संग पोहा मिले, धनिये संग रहे प्याज, नींबू संग जीरावन हो तो बचे ना कोई आस।

 

Next Post

प्रदेश में 12 जून तक हो सकता है झमाझम वर्षा का आगाज

भोपाल। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। केरल में नियत समय से दो दिन पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुचा गया और वह लगातार आगे बढ़ रहा है। अभी तक मानसून केरल, कर्नाटक के अलावा आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्से में और तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ […]