पढ़ाई कराने की बजाय दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे शिक्षक लौटेंगे स्कूलों में, जिला शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। पढ़ाई कराने की जगह दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे शिक्षक अब स्कूलों में वापस लौटेंगे। अब ये बच्चों को पढ़ाएंगे। जिला शिक्षा विभाग ने राजधानी में पांच सौ शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर दिया है। अगले महीने दस कक्षाओं की परीक्षा हैं जिसमें शिक्षकों की कमी है। इसे करने निर्देश जारी हुए। परीक्षा में दो लाख से ज्यादा स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। पांचवीं-आठवीं की परीक्षा इसी माह कराई जा रही है।
तैयारी के लिए परीक्षा में दो लाख से ज्यादा स्टूडेंट हिस्सा लेंगे।
बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। पांचवीं-आठवीं की परीक्षा इसी माह कराई जा रही है। तैयारी के लिए ड्यूटी लगाई जाएगी।
राजधानी में साढ़े तीन हजार शिक्षक हैं। ये पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई करा रहे है। इनमें से एसआईआर में भी ड्यूटी है।
शिक्षकों की कमी के बीच दफ्तरों में शिक्षक तैनात होने का मामला उठा था। ये मूल संस्था की बजाय दूसरे कामों में लगे हैं। कक्षाएं खाली है।
हाल में निरीक्षण के दौरान ये हाल मिले थे। बच्चों ने भी इसके संबंध में शिकायत की थी। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र अहिरवार ने बताया कि परीक्षाओं का समय नजदीक है। इस समय शिक्षक की कक्षाओं में नियमित आवश्यकता है। इस कारण निर्देश दिए कि दूसरी जगह संलग्न शिक्षक अपनी मुख्य संस्था में लौटें। अन्यथा इनका वेतन आहरित नहीं होगा।

 

Next Post

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी, तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से जमानती वारंट जारी किया गया है। इस जमानती वारंट की राशि 500 रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस जीतू पटवारी को तलाश रही है, क्योंकि वे कोर्ट में पेश नहीं हो […]