राहुल गांधी की यात्रा के पूर्व माहौल बनाने के लिए मध्य प्रदेश में यात्राएं निकालेगी कांग्रेस

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में मार्च के प्रथम सप्ताह में राजस्थान से प्रवेश करेगी।
इसके पूर्व राज्य में माहौल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अलग-अलग स्थानों से यात्राएं निकाली जाएंगी। गांव-गांव में भ्रमण करते हुए ये अलग-अलग स्थानों पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगी।
इसकी कार्ययोजना बनाने और प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अलग-अलग समितियां गठित कर रहे हैं।
प्रयास यह भी किया जा रहा है कि सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों से किसान, युवा, महिला, मजदूर, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों को राहुल गांधी से मिलवाया जाए।
पार्टी की ओर से बताया गया कि यात्रा से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ग्वालियर-चंबल, विंध्य, बुंदेलखंड, महाकोशल, मालवा और नर्मदापुरम आदि क्षेत्रों से यात्राएं निकालना प्रस्तावित है। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यात्रा के दौरान प्रदेश में पांच बड़ी न्याय सभाएं भी होंगी।
सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों से किसान, युवा, महिला, मजदूर, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों को राहुल गांधी से मिलवाने की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा योजना, स्वागत, परिवहन, प्रचार-प्रसार सहित अन्य समितियां गठित की जा रही हैं।

 

Next Post

20 दिन बाद भी तेंदुए को नहीं पकड़ पाया वन विभाग, इंदौर की कॉलोनियों में दहशत का माहौल

इंदौर। वन विभाग की टीम को बुधवार शाम तक भी तेंदुए के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। शहर की सड़कों पर तेंदुआ और शावक पिछले 20 दिन से भी अधिक समय से खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। वन विभाग ने सीसीटीवी से लेकर पिंजरे तक लगवा लिए और […]