जाल में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम, वन विभाग के सामने जाल से निकलकर तेंदुआ भागा जंगल की ओर

जबलपुर। जिले के कुंडम विकासखंड के अंतर्गत बीछूआ से लगे जंगल में आज तेंदुआ जाल में फंसा हुआ मिला।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को रेस्क्यू करने में जुट गई।
सूचना पर डीएफओ सहित वन विभाग का अमला पहुंचा और उसे जाल से निकालने में जुट गया।
इस दौरान तेंदुए ने स्वयं को जाल से निकालते हुए जंगल में भाग गया।
बताया जा रहा है की अज्ञात शिकारियों ने तेंदुए का शिकार करने के लिए ही यहां पर जाल लगाया हुआ था।
जबलपुर वेटरनरी कॉलेज से बिछुआ गांव पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब 1 घंटे तक मशक्कत की, पर आखिरकार अचानक ही तेंदुआ ने स्वयं को जाल से आजाद करवाया और भाग गया।

 

Next Post

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी सिंधी परिषद मप्र का किया गया गठन, राजकुमार दासवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

जबलपुर। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी भारत के सभी धर्मों सभी जातियों और सभी प्रकार के भाषाभाषी लोगों का संगठन है। मध्यप्रदेश में सिंधीभाषी समाज के लोग बहुतायत में निवास करते हैं और मध्यप्रदेश के विकास में उनका अमूल्यु योगदान है। सिंधीभाषी समाज के लोगों को एवं उनके परिवार को सामाजिक […]