जबलपुर। नवपंख सामाजिक विकास संस्था द्वारा नर्मदा गार्डन परिसर में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के साथ होली उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की फाउंडर अध्यक्ष आराधना साहू के द्वारा बच्चों को होली क्यों मनाई जाती हैं, विषय पर विस्तार से बताया।
प्रदेश महासचिव कविता सराफ द्वारा बच्चों को गुड टच, बेड टच के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इसके बाद बच्चों के साथ खेलकूद के आयोजन के साथ रंगों का त्यौहार होली उत्सव मनाया गया, जिसमें स्पून पासिंग बॉल माइंड क्विज आदि विभिन्न प्रकार के खेल खिलाये गए और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
होली उत्सव के अवसर पर बच्चों को शिक्षा सामग्री रबर, पेन, पेंसिल, कॉपी, टी कप, पिचकारी, रंगगुलाल, कलर, मुखोटे, बिस्किट, चिप्स, चॉकलेट, मिष्ठान आदि देकर बच्चों के साथ खुशियाँ मनाई गई।
इस दौरान फाउंडर अध्यक्ष आराधना साहू, प्रदेश महासचिव कविता सराफ, कोषाध्यक्ष अजय साहू, सहसचिव डीके साहू, उपाध्यक्ष ऋतु वासवानी, टीम लीडर अशोक कुमार, राजकुमार सराफ, अवतार सिंह, डॉ, श्रद्धा समीर खरे, रंजना पाटीदार, संजय वासवानी, वंदना काचवाहा, रीना कछवाहा, सुषमा नामदेव, नरेश खत्री, वंदना साहू, उमा वर्मा आदि सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

