सवारी ऑटो पलटने से 12 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, ग्राम खजरी घाट मोड की घटना

डिंडोरी। जिले के कोतवाली थानांतर्गत ग्राम साम्हर से डिंडौरी आ रहा ऑटो रिक्शा ग्राम खजरी घाट मोड पर रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे से ऑटो में सवार 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए डिंडौरी जिला अस्पताल लाया गया।
एक की हालत गंभीर होने से प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में मेल सिंह मरावी (24), प्रमोद कुमार (42), नरेंद्र कुमार मिथिलेश (39), लच्छू प्रसाद बेलिया (36), संमत लाल यादव (30), गुलबसिया सैयाम (30), रानू देवी मिथिलेश (24), मोनिका सैयाम (24), आयुष मिथिलेश (2), कमलेश्वरी यादव (30) सभी निवासी ग्राम साम्हर, कृष्ण कुमार परस्ते (21) ग्राम पड़रिया चांदपुर व केवल राम चंद्रवंशी (85)निवासी वार्ड क्रमांक 12 डिंडौरी शामिल है।

 

Next Post

फर्जी बिल घोटाले में अभय राठौर को जमानत नहीं, अभय राठौर की ठेकेदारों के साथ बातचीत के कई रिकार्ड मौजूद

इंदौर। नगर निगम में डेढ़ सौ करोड़ के फर्जी बिल घोटाले के आरोपी इंजीनियर अभय राठौर की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट में सुनवाई के बीच अभय राठौर ने कोर्ट के सामने निगम में चल रहे नौकरों के फर्जीवाड़े को भी उजागर कर दिया। निगम के पूर्व […]