जंगल में मिला तेंदुए का क्षत विक्षत शव, 5-6 दिन पहले शिकार की आशंका

धार। जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मांडू से लगे भडकला के जंगल में खाई में मंगलवार को तेंदुए का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत तेंदुए का मुंह कुचला हुआ है और पैर का पंजा कटा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी सहित डॉक्टर की पैनल मौके पर पहुंची।
वही, विभागीय अधिकारी मामले की व्यापक स्तर पर जांच करने की बात कह रहे हैं।
घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग मांडू के रेंजर भुवन सिंह मंडलोई वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में धामनोद वन परिक्षेत्र की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। मृत तेंदुआ खाई में पत्थर किनारे पड़ा हुआ था। शव बुरी तरह बदबू मार रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यह शव पांच से छह दिन पुराना हो सकता है।
जानकारों का कहना है कि तेंदुए का पंजा कटा हुआ है। ऐसे में लगता है कि उसका शिकार किया गया है। पैर का पंजा कटा हुआ है। इस कारण तांत्रिक क्रिया में उपयोग के लिए भी यह कृत्य किया जाना संभव है।
मांडू वन परिक्षेत्र अधिकारी मंडलोई ने बताया कि जांच के बाद स्थिति साफ होगी, पर जंगल में जानवरों की आपसी संघर्ष के कारण भी यह घटना हो सकती है। हमने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है।
धार वन मंडल अधिकारी अशोक सोलंकी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच दल गठित कर रहे हैं। नियमानुसार कार्यवाही कर रहे हैं।

 

Next Post

मप्र के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से मिलेंगे हाउस रेंट एवं ट्रांसपोर्ट जैसे अलाउंस

भोपाल। मप्र के शासकीय कर्मचारियों को राज्य सरकार सातवें वेतनमान के अनुरूप भत्ते देगी। मध्य प्रदेश सरकार ने आठ साल बाद सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता, परिवहन भत्ता सहित विभिन्न भत्तों में बढ़ोत्तरी की है। राज्य के कर्मचारी वर्ष 2016 से भत्ता बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे […]