सीधी। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे द्वारा शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा व जिले के कार्यकर्त्ता पदाधिकारियों की सहमत से सीधी जिले का जिला अध्यक्ष शिवसेना इकाई का कार्यभार बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले को सौंपा है।
वहीं, संभागीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, संभाग सह संयोजक राजराखन सिंह चौहान को सौंपा गया है।
बेनाम सिंह ने नगर अध्यक्ष की घोषणा कर जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना को बनाया है।
जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभालते हुए बेनाम सिंह बघेल ने कहा कि हम सच्ची ईमानदारी से संगठन की मजबूती हिंदुत्व धर्म रक्षा समाज,राष्ट्र के लिए काम करेंगे।
इस दौरान जिला मंत्री आशीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा, युवा जिला संयोजक आकाश परांडे, जिला उपाध्यक्ष गोविंद भारती, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा, नगर सह संयोजक राजन मिश्रा, शुभम नामदेव, सुंदर रजक, संजू रजक, रामाधार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।


