बाइक को टक्कर मारने के बाद कुएं में गिरी इको वैन, 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री पहुंचे मौके पर

मंदसौर। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावत फंटे में बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ईको वैन कुएं में जा गिरी। इसमें बाइक सवार समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 2 शव कुएं से निकाल लिए गए हैं। क्रेन के जरिए ईको वैन नंबर एमपी 09 डब्लूसी 2452 को भी निकाला गया है।
घटना में घायल 3 साल की बच्ची समेत चार लोगों को रेस्क्यू कर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन की टक्कर से अपनी जान गंवाने वाला बाइक सवार गोबर सिंह आबाखेड़ी का रहने वाला था। वहीं, बचाव के लिए कुएं में उतरे एक ग्रामीण मनोज सिंह की भी जान गई है।
हादसा बूढ़ा-टकरावत फंटे में रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुआ।
बताया गया कि वैन में 10 से ज्यादा लोग सवार थे जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौके पर पहुचे।
वही, कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर मौजूद रहे।

 

Next Post

भीषण दुर्घटना में चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे, पिछली सीट पर बैठा युवक फंसा सामने के कांच में

धार। जिले के तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम बलगांवडी में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सोमवार सुबह लगभग 6 बजे स्विफ्ट कार पीछे से अज्ञात वाहन में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। कार सवार युवक झाबुआ से शादी समारोह में धार जाने के […]