मोहन सरकार व मंडला जिले के 2 वर्षों की विकास यात्रा की पत्रकार वार्ता में दी गई जानकारी

DR. SUMIT SENDRAM

मंडला। मोहन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला योजना भवन में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारवार्ता को प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने संबोधित किया।
पत्रकारवार्ता में जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मोहन सरकार के दो वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण की मजबूत आधारशिला हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश को विकास, जनकल्याण और सुशासन के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण, प्रदेश के समग्र विकास, रोजगार सृजन, कृषकों के हितों की रक्षा, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर और प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इस दौरान प्रदेश शासन की उपलब्धियों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना मौजूद रहे।

 

Next Post

एसडीएम शहपुरा ने की जनसुनवाई, कुछ का त्वरित किया गया निदान, अन्य आवेदन को भेजा गया विभाग प्रमुखो के पास

डिंडोरी। एसडीएम शहपुरा एश्वर्य वर्मा (आईएएस) के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में सभी विभाग प्रमुखो के साथ जनसुनवाई प्रारम्भ की, जिसमें 12 आवेदन आये जिसमें से कुछ आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया व कुछ आवेदनो को विभाग प्रमुखो को समय सीमा में समस्या को हल करने के लिए दिया […]