राष्ट्रीय कृमि दिवस पर पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों को खिलाई गई कृमि नाशक दवा

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। कलेक्टर नेहा मारव्या के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय तथा सिविल सर्जन डॉ. अजय राज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर पूरे जिले भर के विद्यालय में विद्यार्थियों को क्रीमी नाशक दवा खिलाई जा रही है।
जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कृमि दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक (शहपुरा) ओमप्रकाश धुर्वे एवं विधायक (डिंडोरी) ओमकार सिंह मरकाम ने किया ने किया।
इस दौरान कलेक्टर नेहा मारव्या कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय राज, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजकुमार डोंगरे, डीटीओ डॉ. मनोज उरैती, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयश्री मरावी, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (डिण्डौरी) डॉ. कमलेश राज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एनए खान, रामराय माली, अजय कुमार, केआर मीना, मुकेश कुमार मीना, राजेश पाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप कछवाहा, जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती खंड कार्यक्रम प्रबंधक (विक्रमपुर) दिगम्बर बिलागर सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने बताया कि आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय कृमिनाशन दिवस तथा 26 सितम्बर 2025 को मॉप अप दिवस (छूटे हुये बच्चों) को कृमिनाशक दवा खिलायी जाएगी।
जिले को राष्ट्रीय कृमिशान अभियान हेतु 01-19 वर्ष कुल 295916 बालक/बालिकाओं का कृमिनाशन किया जाना लक्षित है, एवं 20-49 वर्ष तक की 52799 सामान्य महिलाओं को भी कृमिनाशन किये जाने का लक्ष्य है। 01 से 02 वर्ष मात्रा एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा.की आधी गोली चूरा करके साफ पानी के साथ, 2 से 3 वर्ष मात्रा एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा.की पूरा गोली चूरा करके साफ पानी के साथ एवं 3 से 19 वर्ष एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा.की पूरी गोली चबाकर करके साफ पानी के साथ खिलाया जाएगा।

 

Next Post

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, गोरखपुर-अमरकंटक मार्ग पर विरोध प्रदर्शन

डिंडोरी। जिले के करंजिया विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत कस्बा गोरखपुर की छोटी पुलिया से पास से ग्राम चरखुटिया पहुंच मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार करंजिया शैलेष गौर, गाड़ासरई थाना प्रभारी […]