विधानसभा घेराव करने निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को पुलिस ने रोका, वाटर कैनन, आंसू गैस का किया इस्तेमाल

भोपाल। मंगलवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जैसे ही विधानसभा का घेराव करने निकले तो रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
इस दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई।
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर केनन से पानी की बौछार की और हल्का बल प्रयोग भी किया।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास बैरिकेड पर चढ़ गए। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।
इस दौरान पुलिस ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया समेत लगभग 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
इससे पहले पार्टी कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कुल 29 में से 16 सीट 50 साल से नीचे की युवाओं को देंगे। इन सोलह में से आठ टिकट सिर्फ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिलेंगी। जीतू पटवारी ने कहा कि जो अपने स्वार्थ के लिए दल बदलने को तैयार है उनके लिए कांग्रेस पार्टी में जगह नहीं है। उन्होंने मोहन सरकार पर हमला बोला और कहा कि मध्य प्रदेश की आर्थिक हालत खराब है, इसलिए बहनों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह नहीं दे सकते। गेहूं की फसल आएगी तो युवक कांग्रेस किसानों को प्रति क्विंटल छब्बीस सौ रुपये मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी।

 

Next Post

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बीएमएचआरसी में स्थापित हुआ एडवांस्ड वायरलेस कार्डियक लाइफ सिस्टम

भोपाल। राजधानी के करोंद क्षेत्र में स्थित भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में पढ़ रहे मेडिकल स्टूडेंट्स को मरीजों के उपचार से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए एक एडवांस्ड वायरलेस कार्डियक लाइफ सिस्टम (एसीएलएस) स्थापित किया गया है। इसे अस्पताल के एनेस्थीशियोलाजी विभाग में लगाया गया […]