मंडला। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के प्रथम मवई मंडल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से स्वागत सम्मान कार्यक्रम किया।
इस दौरान क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, डॉ. विजय आनंद मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, सांसद प्रतिनिधि जय दत्त झा, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद मरकाम, जनपद अध्यक्ष माननीय मनीषा प्रहलाद मरकाम, लक्ष्मीकांत पाठक, पुरषोत्तम साहू, सुरेन्द्र धुर्वे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीलेश यादव, सरपंच मेढा शिव आयाम, भाजपा के वरिष्ठ, महिला एवं युवा कार्यकर्त्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन शामिल हुए।

