जबलपुर। शहर के ओमती थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास एक भवन में पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर जब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया, तो अंदर एक अधजला शव मिला।
मृतक युवक की शिनाख्त घटनास्थल के सामने ही चाय की दुकान लगाने वाले नया मोहल्ला निवासी विकास पटेल के रूप में हुई।
मौके पर मिले दो निजी सुरक्षा कर्मी हेमराज और ज्ञानी ठाकुर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो जघन्य हत्याकांड का पता चला।
दोनों सुरक्षाकर्मी ने बताया कि उन्होंने मिलकर विकास हत्या की है और इसके बाद अपराध को छुपाने के लिए शव को जलाने के प्रयास कर रहे थे।
ओमती पुलिस के मुताबिक शराब पीने को लेकर उनके बीच में कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद हेमराज और ज्ञानी ने मिलकर विकास पटेल की हत्या कर दी और फिर मकान में आग लगाकर उसे जलाने की कोशिश की।
ओमती पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।

