साईं पैरामेडिकल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में पहुंची सीबीआई की टीम

खंडवा। जिले के रामनगर स्थित साईं पैरामेडिकल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने दस्तावेजों की खोजबीन की।
बता दें कि मध्य प्रदेश में बीएससी नर्सिंग का कोर्स कराने वाले प्रदेश के कई नर्सिंग कॉलेजो की हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई की अलग-अलग टीमें जांच कर रही है।
बीएससी नर्सिंग के सत्र 2021 से परीक्षाएं नहीं हो पा रही है, क्योंकि कुछ महाविद्यालयों के फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिका लगी हुई थी। जो जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए शिफ्ट हो गई हैं। इसी प्रकरण में अगली सुनवाई 17 जनवरी को होना है। जिसके पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को प्रदेश के निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेज की जांच कर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करना है।
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की छह सदस्यों की टीम शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में पहुंची थी। जहां उन्होंने कॉलेज के मान्यता से संबंधित दस्तावेज खंगालने के साथ ही कॉलेज के स्टाफ, उनकी योग्यता, कॉलेज की छात्र संख्या, प्रैक्टिकल लैब, लाइब्रेरी सहित बिल्डिंग परमिशन जैसे दस्तावेजों की जांच की।
हालांकि इस बीच कॉलेज के हायर मैनेजमेंट स्टाफ के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को इस जांच के संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई और सीबीआई की यह टीम अपना काम करती रही। टीम ने क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल दोनों ही प्रकार के विषयों से संबंधित महाविद्यालय एवं पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज भी कॉलेज प्रबंधन से मांगे। साथ ही नर्सिंग कॉलेज की मान्यता संबंधी नियमों के आधार पर भवन, प्रेक्टिकल लैब, लाइब्रेरी, क्लास रूम, प्रशिक्षण और शिक्षकों एवं स्टॉफ की नियुक्ति की दस्तावेज की बारीकी से जांच की।

 

Next Post

एक ही परिवार के पांच लोग कोदो की रोटी खाकर हुए बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

शहडोल। आदिवासी समाज का मुख्य भोजन कोदो की रोटी खाकर जिले में एक ही परिवार के पांच लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच गए। इन सभी लोगों का डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले के गोहपारू ब्लाक अंतर्गत ग्राम कुदरी भररी में एक ही परिवार […]