जबलपुर। अजाक थाना जबलपुर में पदस्थ आरक्षक अनिल गौर का चयन मप्र वन विभाग में वन क्षेत्रपाल के महत्वपूर्ण पद में हुआ है।
बता दे कि मप्र लोक सेवा 2023 के अंतर्गत राज्य वन सेवा की परीक्षा में अनिल गौर ने 8वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।
शनिवार को अजाक थाने में अनिल गौर का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस उपअधीक्षक (अजाक) सुनील नेमा, थाना प्रभारी मनोज त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा अनिल गौर को बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की गई।


