पत्नी का तलवार से गला काटकर हत्या करने के बाद पति ने थाने में किया आत्मसमर्पण, 8 माह पूर्व किया था कोर्ट मैरिज

उज्जैन। जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र में सोमवार को गुस्साए पति ने तलवार से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को जान से मारने के बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वारदात शासकीय महाविद्यालय के पास तुलाहेडा रोड की बताई गयी है।
जानकारी के मुताबिक शिवानी उर्फ मंजू (40) जगदीश बंजारा (45) की दूसरी पत्नी थी। उनकी 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। सोमवार सुबह विवाद के बाद जगदीश ने गुस्से में तलवार से हमला कर दिया। रविवार शाम को शिवानी ने अपने भाई को कॉल कर कहा था कि तेरे जीजा मुझे मार डालेंगे, मैं कल सुबह घर आ रही हूं।
वारदात की सूचना मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक भारत सिंह, घट्टिया थाना प्रभारी देवीलाल दसोरिया सहित पुलिस मौके पर पहुंची।
घट्टिया पुलिस ने बताया कि शिवानी आरोपी जगदीश की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आगे बताया कि घटना रविवार रात 2 बजे के बाद की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शिवानी भी पहले से शादीशुदा थी। तलाक के बाद उसने जगदीश से 8 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। जगदीश, शिवानी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से विवाद की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम बिंदुओं पर जांच की।
वही, शिवानी ने रविवार शाम करीब 7 बजे अपने भाई शुभम कॉल किया था। उसने कहा था, तेरे जीजा मुझे मार डालेंगे। मैं कल सुबह बस से घर आ रही हूं। जानकारी के बाद शुभम अपनी पत्नी शालू, भांजे बंटी उर्फ आकाश और उसकी पत्नी शीतल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शुभम ने बताया कि पूर्व में जगदीश मेरी बहन के साथ आए दिन मारपीट कर लड़ाई झगड़ा करता था।

 

Next Post

शनिवार को घर से लापता हुई 6 वर्षीय मासूम की लाश नाले में मिली, सोमवार सुबह नाले में सर्चिंग के दौरान मिला बच्ची का शव

इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी से शनिवार को लापता हुई 6 वर्षीय मासूम लक्षिका का शव सोमवार सुबह नाले में मिला है। मानसिक रूप से कमजोर बच्ची घर के आंगन से गायब हो गई थी। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर बच्ची की […]