भोपाल। राजधानी के एम्स के जनरल सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पुनीत अग्रवाल ने तुर्की में आयोजित विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा पर वर्तमान रुझानों पर आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस और प्रदर्शनी स्किटेड में अंडरग्रेजुएट सर्जरी छात्रों को पढ़ाने के लिए संयुक्त ई-लर्निंग दृष्टिकोण पर अपना शोध प्रस्तुत किया।
सम्मेलन 18 से 24 अप्रैल तक आयोजित हुआ।
सम्मेलन में यूके, जर्मनी, सऊदी अरब, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने इसमें हिस्सा लिया।
शोध पत्र द्वारा प्रतिभागियों को सर्जिकल शिक्षा में वर्तमान ई-लर्निंग रुझानों और सर्जिकल सिमुलेशन तकनीकों में नवीनतम जानकारी प्राप्त हुई।
इस मौके पर निदेशक प्रो. अजय सिंह ने उन्हें बधाई दी।


