कार को बचाने के चक्कर में पलटा सांची का ट्रक, कार भी क्षतिग्रस्त

इंदौर। शहर में रविवार सुबह सांची का ट्रक पलट गया।
हादसा एक कार को बचाने के चक्कर में हुआ। हालांकि, कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन चालक की जान बच गई।
घटना भमौरी चौराहे की है, जहां कार क्रमांक एमपी 13 जेडडी 9232 रसोमा चौराहा से पाटनीपुरा की ओर जा रही थी। कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। सामने से सांची दूध वाहन (ट्रक) आ रहा था। इस दौरान कार चालक गति पर नियंत्रण नहीं कर पाया और ट्रक से टकरा गया। ट्रक चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया और ट्रक को घुमा दिया, जिससे ट्रक पलट गया।
हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल भिजवाया। वहीं, दोनों गाड़ियों को थाने में खड़ा कर लिया है।

 

Next Post

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत

सीधी। जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार चल रहा है। सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में ले जाया गया, जहां चुरहट ले जाती ही रास्ते में उन्होंने दोनों […]