सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर रहेगा मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का राजनीतिक भविष्य, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। केबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में भाजपा संगठन कोई जल्दबाजी करने की जगह फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। पार्टी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिकी हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ ही विजय शाह का राजनीतिक भविष्य तय होगा कि वह मंत्री रहेंगे या नहीं। दरअसल, भाजपा भी कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रही है।
गौरतलब है कि भाजपा, विजय शाह को उनके बयान को लेकर नसीहत भी दे चुकी है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूरे मामले में प्रदेश संगठन से रिपोर्ट मांगी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद शाह चुपचाप हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं जा रहे हैं। वही, मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है।

 

Next Post

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के संकल्पों को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, इंदौर के राजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक 20 मई को

इंदौर। प्रदेश की मोहन सरकार ने 20 मई 2025 को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में एक विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह बैठक न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखती है, क्योंकि यह लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की […]