सहकारिता विभाग के कार्यालय में लगी आग, संभागायुक्त व कलेक्टर ने किया निरीक्षण

भोपाल। पुराना सचिवालय स्थित सहकारिता विभाग के कार्यालय में देर रात आग लग गई।
आग विकराल रूप धारण करती, उसके पहले ही बस्ती में रहने वालों की सूचना से आग पर काबू पा लिया गया।
आगजनी से सहा. आयुक्त का कमरा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां रखे टेबल-कुर्सी समेत अन्य दस्तावेज खाक हो गए। हालांकि विभागीय अधिकारी दस्तावेजों के जलने से इंकार कर रहे हैं।
इधर, आग लगने की सूचना पर संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सहकारिता कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त ने जले हुए कमरे को देखा। साथ ही अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
जानकारी के मुताबिक डी ब्लाक पुराना सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सहकारिता कार्यालय में बुधवार रात आग लग गई थी। इस कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर संभागायुक्त कार्यालय है। आग लगने की जानकारी मिलने पर संभागायुक्त ने कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभायुक्त ने लापरवाही बरतने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने साफ किया कि इस प्रकार की घटना भविष्य में न हो। इसके लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाए जाएं।
उन्होंने व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. पवन शर्मा ने सहायक आयुक्त सतीश कुमार बाथम को पंचनामा बनाकर रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने दो घंटे बाद ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। रिपोर्ट में आग लगने का कारण दीवार में लगे पंखे को बताया गया है। इससे ही शार्ट सर्किट होने का दावा अधिकारी कर रहे हैं।
सूत्रों की माने तो जहां आग लगी है, वहां आडिट रिपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिन्हें आग से नुकसान हुआ है।

 

Next Post

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई किशोरी की निर्मम हत्‍या, खमरिया थाना क्षेत्र का मामला

जबलपुर। खमरिया पुलिस थानांतर्गत के बिरनेर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में आई 17 वर्षीय किशोरी की हत्‍या कर दी गई। सिर पर किसी भारी वस्‍तु के पटकने के निशान मिले हैं। चेहरा विकृत हो गया है, जिससे पहचान होने में थोड़ा दिक्‍कत हुई। रात में जब किशोरी नहीं मिली तो […]