घर के पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव, गांव में फैली सनसनी

सीहोर। जिले के इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरदी कलां में मंगलवार सुबह एक घर में बनी पानी की टंकी में दो सगे भाइयों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दोनों के शवों को घर में बनी पानी की टंकी में उनके अन्य दो भाइयों ने देखा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरदी कलां निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल के शव घर के ही पानी के टैंक में मिले। दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। रोज सुबह वो दुकान खोलते थे। लेकिन जब मंगलवार सुबह 09 बजे तक दुकान नहीं खुली तो पास ही में रहने वाले उनके भाई पंकज और नरेंद्र ने वहां जाकर देखा। टंकी में झांकते ही उनके होश उड़ गए। दोनों भाइयों के शव पानी के टैंक में पड़े थे। यह देख उन्होंने आसपास के ग्रामीण सहित पुलिस को सूचना दी।
इछावर पुलिस मौके ने पहुंच मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

Next Post

आधी रात को युवक की फुफेरे भाई ने गोली मारकर की हत्या, मौत के बाद दो थानों का पुलिस बल तैनात

ग्वालियर। शहर के दुल्लपुर क्षेत्र में आधी रात एक युवक की उसके ही घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला उसका फुफेरा भाई है और घर के ही सामने रहता है। हालांकि हत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन हत्या का कारण घर […]