पाकिस्तान के खिलाफ इंदौर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर लिखा गया आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति लोगों का आक्रोश निरंतर बढ़ता जा रहा है। इंदौर शहर में राजवाड़ा सहित तीन मुख्य मार्गों पर लोगों ने पाकिस्तान का झंडा बनाया और इसके साथ लिखा कि आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद। वही, सड़क पर बना पाकिस्तान का झंडा लोग रौंदते हुए निकल रहे हैं।
बता दे कि इसके पहले इंदौर की 56 दुकान चौपाटी पर पाकिस्तान के विरोध में यहां के व्यापारियों ने एक पोस्टर लगाया था। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें लिखा था- ‘पिग्स एंड पाकिस्तानी सिटीजंस नॉट अलाउड एट 56 दुकान।’ पोस्टर में पाकिस्तानी सेना के जनरल की वर्दी पहना एक पिग भी बना था।
पहलगाम में हुए हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की मौत हो गई थी। वे अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। आतंकियों ने उन्हें पकड़कर कलमा पढ़ने को कहा, जब उन्होंने कहा कि मैं क्रिश्चियन हूं, तो सीने में गोली मार दी। घटना के दौरान उनकी पत्नी और बेटी वहीं मौजूद थी। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में उनकी बेटी के पैर में गोली लगी।

 

Next Post

शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की छापमारी कार्रवाई, बैंक डिटेल और कम्प्यूटर हार्डडिस्क जब्त

जबलपुर। फर्जी चालान लगाकर करोड़ों की शराब गोदाम से दुकान में ले जाने और बेचने वाले शराब ठेकेदारों के घर और दफ्तर में ईडी ने छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया। ईडी की छापेमारी कार्रवाई सोमवार सुबह जबलपुर सहित इंदौर और भोपाल में की गई। जबलपुर में शराब ठेकेदार जायसवाल व […]