सरपंच के घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट। जिले के लामता तहसील के चांगोटोला में सरपंच प्रमोद ठाकरे के घर में तेंदुए के घुसने से दहशत का माहौल बन गया।
वही, तेंदुए को सरपंच के घर में घुसते देख ग्रामीणो ने उसका वीडियो बना लिया और इसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया, जिससे देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
रात लगभग सात से आठ बजे के बीच तेंदुआ सड़क से होते हुए रहवासी क्षेत्र में निवासरत सरपंच प्रमोद ठाकरे के घर में प्रवेश कर गया है। उस वक्त घर में सरपंच का पूरा परिवार मौजूद था। तेंदुआ आंगन में खड़ी गाड़ी के नीचे जाकर बैठा था। इसी दौरान पुलिस और वन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई।
वन विभाग और पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची और लोगों को नियंत्रित किया। ताकि वन्य प्राणी और लोग सुरक्षित रह सके, लेकिन बाहर मच रहे शोर से तेंदुआ सरपंच के घर की बाड़ी से उनके भाई के घर के सामने से होकर सूनसान क्षेत्र में भाग गया।
फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने लोगों को रात में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
सरपंच प्रमोद ठाकरे ने बताया कि जिस वक्त घर के गेट से तेंदुए ने प्रवेश किया। उस दौरान घर पर पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन तेंदुए आंगन में खड़े वाहन के नीचे बैठा था। जिसे घर के गेट से घुसते हुए लोगों ने देखा। जिसके बाद लोग वहां जमा हो गए, जिसके शोर से तेंदुआ भाग गया।
सरपंच ने बताया कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए के जोड़े और बच्चों की मौजूदगी की जानकारी मिल रही है। क्षेत्र के पचपेढ़ी में तेंदुए का शावकों के साथ दिखा था। अब तक इस जोड़े ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
लामता व चांगोटोला के जंगल उत्तर सामान्य और दक्षिण सामान्य दोनों में आते हैं। यहां के सीमावर्ती जंगल कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के कारिडोर, सिवनी पेंच के जंगल से लगे हैं। इससे जंगलों में बाघ, तेंदुए, भालू, बायसन, सांभर सहित अन्य वन्य प्राणी बहुतायत में हैं, जो विचरण करते हुए गांवों तक पहुंच जाते है। वन विभाग ने इसके लिए गांव के लोगों से सतर्क रहने सलाह दी है।

 

Next Post

केवाईसी अपडेट करवाने को लेकर मोबाइल पर मैसेज, फर्जी मैसेज से परेशान हो रहे उपभोक्ता, बीएसएनएल ने संदेश भेजने से किया इनकार

इंदौर। ये केवल दो उदाहरण है, जिसमें बीएसएनएल के नाम से से संदेश भेजे गए है। मोबाइल उपभोक्ता को व्हाट्सएप्प पर इमेज और टेक्स मैसेज पर लिखित संदेश प्राप्त हो रहे है। उसमें आधार अपडेट करने कहा जाता है। साथ ही फर्जी मैसेज में सिम ब्लॉक, बैंक, बिजली कनेक्शन काटने […]