कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से हुआ फरार

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मुख्य मार्ग में ग्राम गुरैया बरखेड़ा वेयरहाउस के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शहपुरा से दोनों युवक अपने ग्रह ग्राम दलका खमरिया जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर जबलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार रामकुमार मसराम पिता सोहन सिंह मसराम (20) व हेमंत वरकडे पिता अग्नू सिंह वरकड़े (21) दोनों निवासी ग्राम दलका खमरिया को गंभीर चोट आई थी।
शहपुरा थाना प्रभारी (उनि) अनुराग जामदार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना करने वाला वाहन दिल्ली पासिंग का है। इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी शहपुरा पहुंच गए हैं। दुर्घटना होने पर दोनों युवकों के सिर में ज्यादा चोट होने पर मृत्यु होना बताया गया।
फिलहाल शाहपुर पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

 

Next Post

बाग-टांडा के 138 गिरोह के 439 बदमाश देशभर में कर रहे चोरी, लूट व डकैती की वारदातें, गैंग नंबर 41 सबसे खतरनाक, 68 अपराध दर्ज, पुलिस की कार्रवाई जारी

इंदौर। पुलिस ने ऐसे अपराधियों की कुंडली बनाई है जो पूरे देश में सक्रिय हैं और लूट-चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं। लगभग एक महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने 138 गिरोह चिह्नित किए, जिनमें 439 सक्रिय अपराधी हैं। कई गिरोह ऐसे हैं जिनकी कमान महिलाओं […]