दुर्गा पंडाल पहुंची एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर, लोगों से चर्चा कर दी उन्हें जानकारी

DR. SUMIT SENDRAM

सीधी। नवरात्री की धूम चारों तरफ मची हुई है।
नवरात्री के पावन पर्व के समय देर शाम अचानक आदिवासी अंचल कुसमी में एसडीओपी मझौली रोशनी सिंह ठाकुर पहुंच गई।
इस दौरान दुर्गा पंडाल मे पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा भी एसडीओपी ने लिया, साथ ही मिशन अभिमन्यु के तहत लोगों को जानकारी भी उपलब्ध कराई है।
दरअसल आज शाम अचानक एसडीओपी मुख्यालय में स्थित मां दुर्गा के पंडाल में पहुंच गई। उनके साथ उनका पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा। जहां उन्होंने न केवल लोगों से चर्चा की है, बल्कि उन्हें समझाइश भी दी है।
मिशन अभिमन्यु के तहत महिलाओं को और लड़कियों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुर्गा पंडाल में पहुंचकर एसडीओपी ने मिशन अभिमन्यु के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर ने कहा है कि नवरात्री इस समय चल रही है। महिलाएं मां दुर्गा के समान होती हैं। जब कभी भी उन्हें गुस्सा आता है तो वह अपना रौद्र रूप भी दिखाती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं शांत और वात्सल्य की परिचायक होती हैं। लेकिन महिलाओं को कमजोर नहीं समझना चाहिए। जिस प्रकार अभिमन्यु चक्रव्यूह को तोड़कर वह वापस निकल सकता था, उसी प्रकार महिलाएं भी किसी भी समस्या का सामना खुद कर सकती हैं। मां दुर्गा की भाति बनाकर वह अपनी रक्षा कर सकती हैं और दूसरों की भी रक्षा करती हैं।
वहीं, व्यापारी एकता संघ के अध्यक्ष बद्री गुप्ता तथा उनकी टीम के द्वारा एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर का सम्मान किया है। उन्हें आमंत्रण कार्ड देकर महाप्रसाद में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। साथ ही बद्री प्रसाद गुप्ता ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनसे बात कही है। एसडीओपी ने उन्हें आस्वस्त किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगी इस पर पुलिस लगातार कार्य कर रही है।
वही, इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह ने माता की चुनरी को एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर के गले में डाली है। साथ ही एसडीओपी के इस भाव को देखकर उनकी सराहना की है।
इस मौके पर एसडीओपी के साथ-साथ थाना प्रभारी व उनके स्टाफ, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, व्यापारी एकता संघ के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, व्यापारी एकता संघ के मीडिया प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एएच अंसारी, उपसरपंच विमल जयसवाल, प्रधानाचार्य मनमोहन उपाध्याय के साथ समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

बायोमेडिकल वेस्ट फैलाने वाले चार दुकाने सील, कुछ के पास नही मिले वैध दस्तावेज, कार्यवाही लगातार जारी

सिंगरौली। ननि आयुक्त डीके शर्मा ने शनिवार की सुबह ननि एवं स्वास्थ अमले सहित नायब तहसीलदार अभिषेक यादव के साथ शहर में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बायोमेडिकल वेस्ट फैलाने एवं वैध दस्तावेज न मिलने पर लैब सहित चार दुकानों को सील कर दिया है। […]