ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 20 मई से 20 जून तक

सीधी। मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग हेतु दिनांक 15 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 के मध्य 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
इस संबंध में दिनांक 18 मई 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के सभागार में डाॅ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी की अध्यक्षता, अपर कलेक्टर राजेश शाही, अरविन्द श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी) सीधी, अशोक तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी, दिनेश गौतम ए.पी.ओ. जनपद पंचायत सीधी, सुगम चतुर्वेदी सुबेदार सीधी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के खेल संघ, शिक्षा विभाग, खेल विभाग से अर्जुन सिंह नेहरू युवा केन्द्र, गौरव सिंह नगर पालिका परिषद, हरिशंकर पाण्डेय, दिलीप कुमार वर्मा, मो. असरफ, पीटीआई, शिक्षा विभाग सुवेन्दु शर्मा कोच क्रिकेट एकेडमी, मानिन्द शेर अली खान जिला खेल प्रशिक्षक खेल विभाग, कृष्णानन्द मिश्रा, जयवीर सिंह, अमित कुमार द्विवेदी, सरोज पटेल, ललिता साकेत ब्लाक समन्वयक खेल विभाग, माखन मिश्रा बाक्सिंग संघ, प्रकाश गौतम मझौली, महेन्द्र मिश्रा, मो. मामून अंसारी जूड़ो, रोशन जायसवाल एथलेटिक्स, सुरज जायसवाल, अजय शर्मा, अरविन्द्र सिंह परिहार, विष्णुप्रताप सिंह सेंगर, दिवाकर सिंह चौहान, सतीश सिंह कमरो, वैष्णवी त्रिपाठी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी (बुशू) पत्रकार बंधु में धर्मेन्द्र सोनी, आनन्द अकेला एवं वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण शिविर के संबंध में सभी के सुझाव लिए गए।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड स्तर पर दिनांक 20 मई से 20 जून 2024 तक प्रतिदिन प्रातः 5.30 से 7.30 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों से संपर्क कर 01 सप्ताह में पंजीयन कराना अनिवार्य है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. रविन्द्र वर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खेल संघ के सदस्यों को प्रशिक्षण शिविर में सहयोग करने, अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भाग लेने हेतु प्रेरित करने एवं पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के पदाधिकारियों द्वारा भी शिविरों के सतत निरीक्षण करने एवं प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करने की अपील की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीधी द्वारा जानकारी दी गई कि जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड में आयोजित खेल प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से सीधी जिले में ग्रामीण स्तर पर खेले प्रतिभाओं का चयन कर आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मिलित कराने का उद्देश्य है। अतः अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण में भाग लेवें।
साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा वैष्णवी त्रिपाठी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अन्द पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को पुष्पगुच्छ प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

 

Next Post

114 किमी लंबी रिंग रोड में वाहन चालकों को देना होगा टोल, सैटेलाइट के जरिए वाहन से कटेगा शुल्क

जबलपुर। मध्यप्रदेश की सबसे लंबी 114 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड में चलने के लिए शुल्क देना होगा। यह कितना होगा वो अभी तय नहीं है, लेकिन ये साफ है कि रिंग रोड पर दौड़ने वाले वाहनों को टोल के रूप में जो शुल्क लगेगा वो सीधे वाहन में लगे […]