श्री राम ग्रुप जबलपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर (इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
यह अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी (द एआई रिवोल्यूशन : रीडेफिनिंग “ग्लोबल प्रोग्रेसेस”) विषय पर आयोजित की गई है, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि डॉ. राजेश वर्मा (कुलगुरु, आरडीवीवी), आशीष दुबे (सांसद), डॉ. सुधीर मिश्रा (डीआरडीओ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. जीएस तोमर (चेप्टर हेड-आईईईई एमपी) एवं चेयरमैन आर करसोलिया ने माँ सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। तत्पश्चात कॉलेज प्रबंधन ने पधारे अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेश वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रामायण काल को एआई से जोड़ते हुए आज के समय में इसके उपयोग और प्रबंधन की व्याख्या की।
डॉ. सुधीर मिश्रा (डीआरडीओ) ने अपने उद्बोधन में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के सम्बंध में अपने विचार रखे और कहा कि व्यक्ति की नई सोच ही उसे मुकाम देती है और वह नये अविष्कार करने में सक्षम होता है।
डॉ. अपराजिता ओझा (ट्रिपल आईटीडीएम), डॉ. प्रीति खन्ना (ट्रिपल आईटीडीएम), डॉ. अरुण तिमलसिना (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, नेपाल), डॉ. प्रदीप कुंडु (बेल्जियम) एवं विश्व के विभिन्न देशों से विषय विशेषज्ञों ने भी ‘द एआई रिवोल्यूशन : रीडेफिनिंग “ग्लोबल प्रोग्रेसेस” विषय पर अपना व्याख्यान देकर इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हिस्सा बनते हुए छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य उच्च तकनीकी क्षेत्रों के लिए मानव शक्ति के विकास की दिशा में छात्र सामाजिक चुनौतियों का सामना कर सके।
सम्पर्क और विचारों के आदान-प्रदान के गठन प्रौद्योगिकी, नीति और आर्थिक फ्रेम के काम में लगे हुए बुद्धिजीवियों, वैज्ञानिकों और लोगों के बीच आवश्यक है। यही कारण है कि इस तरह के एक मंच पर स्थानीय और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों की बेहतर समझ को बढ़ावा दिया जा सके।
श्री राम ग्रुप जबलपुर उच्च तकनीकि क्षेत्रों में अभी हुए विकास की समीक्षा करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और अन्य घटकों के लिए एक साझा मंच प्रदान कर रहा है।
इस संगोष्ठी में चयनित उपरांत प्रकाशित रिसर्च पेपरों का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रजेंटेशन भी किया जा रहा है।
इस दौरान कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एलके पटेल, डायरेक्टर डॉ. योगेश मोहन दुबे, प्राचार्य डॉ. शैलेष गुप्ता, डॉ. समीर वैद्य, डॉ. अविनाश गौर, प्रो. निधि मिश्रा, डॉ. नाजनीन दुबे, डॉ. रीतेश यादव, डॉ. अरुण पटैल, डॉ. भरत सोलंकी, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. सपना जैन चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. राहुल पाठक ने किया।

 

Next Post

पानी से दूरी बनाकर रहने वाले चीते मजे से कर रहे नदी पार, मध्य प्रदेश में जन्मे चीते तोड़ रहे अपनी ये धारणा

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीते जंगल परिसर में बने तालाबों, नालों और यहां तक कि कूनो नदी में भी तैरते देखे जा रहे हैं, जबकि विशेषज्ञ बताते है कि चीतों का व्यवहार पानी से दूरी बनाकर रहने का माना जाता है। खासकर भारत में जन्मे चीते इस […]