जीवाजी यूनिवर्सिटी में रिजल्ट में गड़बड़ी से छात्राओं का फूटा आक्रोश, छात्राओं ने किया जमकर हंगामा

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्ष्रा परिणाम में गड़बड़ी से जुड़ा एक और मामला प्रकाश में आया है। जहां वीआरजी कॉलेज की छात्राओं को एक ही विषय में फेल कर दिए जाने पर छात्राओं ने शुक्रवार को जेयू में आकर हंगामा कर दिया।
एक ही विषय में फेल हुई छात्राएं शुक्रवार को जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलसचिव से मिलने पहुंची, लेकिन उन्हें कक्ष में न पाकर सहायक कुलसचिव के कक्ष के सामने धरने पर बैठ गई।
लगभग डेढ़ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद उप-कुलसचिव व प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव मिश्रा छात्राओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से जब उनकी परेशानी पहुंची तो छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने उप कुलसचिव को अपनी समस्या बताई और कहा कि सभी छात्राओं को एक ही विषय में फेल कर दिया गया है। इस पर उप कुलसचिव ने छात्राओं का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को दोबारा चेक करवाया जाएगा।
बता दे कि वीआरजी गर्ल्स कॉलेज, मुरार की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राएं जेयू जा पहुंची। छात्राओं का आरोप था कि अधिकांश छात्राएं फाउंडेशन विषय में फेल कर दी गई हैं।
प्रदर्शन करने पहुंची छात्रा दिव्या राजावत ने रोते हुए बताया कि हम अपनी क्लास की टॉपर छात्राएं हैं, हम सभी को एक ही विषय में फेल कर दिया, सभी के नंबर भी एक जैसे ही दिए हैं। हमारा पेपर बहुत अच्छा गया था। बता दें कि पिछले वर्ष भी बीकॉम की छात्राओं को ऐसे ही फेल किए जाने का मामला सामने आया था और अब वही स्थिति इस वर्ष बीएससी की छात्राओं के साथ है।

 

Next Post

डिंडोरी के मिंगडी गांव में रहस्यमयी आवाज से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

डिण्डौरी। डिण्डोरी जनपद के मिंगडी गांव से एक रहस्यमयी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार रात गांव में अचानक एक तेज और रहस्यमयी आवाज सुनाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह आवाजें इतनी तेज थीं कि आसपास के गांवों तक सुनाई दीं और देखते ही […]