सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर थाना के जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रात में घर में घुसकर चाकू के नोक पर लूट का मामला प्रकाश में आया है। जिसको जयंत पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने अपने सूझबूझ से लूट करने वाले तीनों शातिर लुटेरो को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के मुताबिक जयंत निवासी सदानंद के द्वारा लूट की रिपोर्ट पर जयंत पुलिस ने मामला कायम कर पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में एवं विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी की सरपरस्ती में, जयंत चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ 24 घंटे के अन्दर मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया दिया।
जयंत चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि सकरी पुलिया, जयंत निवासी सदानंद द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2024 को जयंत पुलिस चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12 जुलाई 2024 को वह खाना खाकर सो गया था, रात करीब 12.30 बजे तीन लड़के मुंह पर कपडा बांधकर आये और मेरे साथ मारपीट करने लगे। तीनो लड़के हाथ में चाकू लिये थे, तथा पैसे माँगने लगे एवं पैसे न देने पर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। तब मैं अपनी जान बचाने के लिए बक्से में रखा करीब चालीस हजार रुपये निकालकर दे दिया। जिसके बाद तीनो बदमाश मुझे कमरे में हाथ पैर बांधकर बाहर से दरवाजा बंद कर पैसा और मोबाइल लेकर भाग गये।
रिपोर्ट के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के तलाश के लिए एक टीम गठित कर रवाना किया गया।
इस दौरान सूचना मिली कि तीनो बदमाशों को चंदौली दारू भट्ठी की तरफ जाते देखा गया है।
सूचना के आधार पर चंदौली दारू भट्टी की तरफ पुलिस टीम पहुंची।
झाडियों में बैठे बदमाश पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो बदमाशों को दबोच लिया।
पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर बदमाशों ने अपना नाम प्रकाश साकेत उर्फ दद् पिता राजेन्द्र साकेत (20) निवासी प्रेमनगर जैतपुर चौकी जयंत थाना विंध्यनगर जिला सिगरौली, मो. परवेज पिता मो. आजाद (21) निवासी चर्च बस्ती के पास जयंत थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली एवं सोनू कुमार सिंह पिता रामसुन्दर सिंह (20) निवासी दुधमनिया थाना चितरंगी हालमुकाम जैतपुर किराये का मकान चौकी जयंत थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली का होना बताया।
आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के वक्त इस्तेमाल किये गए चाकू और लूटे गए रुपयों को पुलिस ने बरामद कर जब्त किया है।
जयंत चौकी प्रभारी (उनि) अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. अशोक शर्मा, श्याम बिहारी द्विवेदी, उत्तम सिंह, रवि गोस्वामी, प्रधान आरक्षक विष्णु रावत, सतीश मिश्रा, विरेन्द्र पटेल, सुनील मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, आरक्षक महेश पटेल, अशोक यादव, सुरेन्द्र यादव, दीपक यादव, जीवन सिह एवं नगर सैनिक कुन्ज बिहारी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


