भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश सरकार हवाई जहाज से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजेगी।
फरवरी से यह क्रम प्रारंभ होगा और लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रहेगा।
इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत व्यवस्था की गई है। इसमें सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का चयन कर भेजा जाएगा। वहीं, भारत सरकार द्वारा 19 ट्रेन भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
गौरतलब हैं कि प्रदेश में वर्ष 2012 से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू की गई। ट्रेन के माध्यम से अब तक आठ लाख से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के पहले मई 2023 में सरकार ने विमान से यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराने की शुरुआत की।

