सिंगरौली। चितरंगी पुलिस ने शनिवार को हुए अंधी हत्या को महज 24 घण्टे के अन्दर सुलझाते हुए आरोपी अभिषेक पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय (30) निवासी कुल्हईया थाना गढवा जिला सिगरौली को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से में मिली जानकारी के मुताबिक मामला बीते शनिवार का है। जहाँ दोपहर 12.30 बजे के करीब चितरंगी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तेन्दुहा पोडी मार्ग मे किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी हुई है, जो गोली लगने से मृत्यु होना प्रतीत होता है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शेषमणि पटेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
चितरंगी पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला कायम कर जाँच में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गम्भीरता से लिया गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (चितरंगी) आशीष जैन के नेतृत्व में तीन टीमे गठित की गई।
स्थानीय नागरिको एवं आसपास के क्षेत्रो मे पता करने पर मृतक की पहचान लाले बंसल पिता गुनीलाल बंसल (23) निवासी ग्राम दुर्दुरा थाना चितंरगी जिला सिंगरौली के रूप में हुई।
एक टीम को घटना स्थल पर छोडकर दूसरे टीम को चितरंगी सीधी मुख्य मार्ग पर लगे विभिन्न सीसीटीव्ही कैमरा के फूटेज देखने के लिए लगाया गया एवं तीसरी टीम संदेहियो की पतासाजी के लिए रवाना किया गया।
लगभग 12 घंटे की लगातार मेहनत तीनो टीमो के सतत समन्वय से आरोपी अभिषेक पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय (30) निवासी कुल्हईया थाना गढवा जिला सिगरौली को चिन्हित किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिये थाना चितरंगी सहित थाना गढवा, चौकी नौडिहवा व चौकी बगदरा की टीमो को लगाया गया।
वही, शातिर आरोपी अभिषेक पाण्डेय मुख्य मार्ग का चुनाव न करके ग्रामो के भीतरी मार्गों से भागने की फिराक मे था।
पुलिस टीम द्वारा भारी मशक्कत के बाद आरोपी अभिषेक पाण्डेय के घेराबंदी कर आखिरकार दबोच ही लिया गया।
बताया गया कि आरोपी अभिषेक पाण्डेय भाजपा युवा मोर्चा मण्डल मौहरिया का अध्यक्ष है।
पूछताछ करने के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सयूवी 300 जब्त किया है। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (चितरंगी) आशीष जैन के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में निरीक्षक एसएम. पटेल, उपनिरिक्षक उमेश तिवारी, सहा. उपनिरिक्षक मनीष सेन, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्रा, मनीष कुशराम, आरक्षक भैयालाल यादव, नन्दलाल यादव, मुकेश पाण्डेय, शुभम पटले, शिवकुमार पटेल, जितेन्द्र तिवारी, सर्वदानन्द राय, सुदर्शन चौहान, वीर सिह, सचिन शुक्ला, आशीष पाल एवं शोभाल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


