जबलपुर। विगत दो माह से वेतन न मिलने के कारण आज शहर की सभी रूटों की करीब 65 मेट्रो बसों का संचालन नहीं हुआ।
अक्रोशित बस चालक और कंडक्टरों ने बस के पहिए थाम दिए और हड़ताल में चले गए। लिहाजा आज शहर और ग्रामीण की करीब 65 मेट्रो बसों का संचालन नहीं हो पाई।
बसें डिपो में ही खड़ी रह गई। दूसरी तरफ मेट्रो बस के संचालन न होने से सवारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हड़ताल पर उतरे मेट्रो बस चालक और कंडक्टरों का कहना है कि सैलरी लेट होने का सिलसिला पिछले 6 महीने से चल रहा है। चालकों ने आरोप लगाया कि एक साल से उनकी सैलरी से हर महीने दो हजार रूपए पीएफ के नाम पर काटा जाता है। लेकिन उनके पास न तो पीएफ का मैसेज आता है और न ही किसी प्रकार की जानकारी उन्हें दी जाती है। सैलरी मांगने पर उन्हें प्रताड़ित कर ड्यूटी भी होल्ड कर दी जाती है।


