मृत तेंदुए के 18 नाखून व चार केनाइन दांत गायब, करंट लगाकर हुआ एक तेंदुए और चार जंगली सूअर का शिकार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर । जिले के सिहोरा में खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका की निसर्ग इस्पात फैक्ट्री परिसर में मृत पाए गए तेंदुए का रविवार को पोस्टमॉर्टम किया गया।
पोस्टमार्टम में पता चला है कि तेंदुए की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी।
नानाजी देशमुख वेटरनरी कॉलेज, स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ की फोरेंसिक लैब के तेंदुए की मौत के बाद उसके पंजों के 18 नाखून और 4 कैनाइन दांत निकाल लिए गए।
डीएफओ ऋषि मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद तेंदुए का शवदाह कर दिया गया। इस मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला से आए डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके और आसपास के क्षेत्र में सर्चिग की जा रही है, जांच में क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स की भी मदद ली जा रही है।
बता दें कि वन विभाग को सूचना मिली कि निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड परिसर (फार्म हाउस) की जमीन पर तेंदुए का शव दफनाया गया है। डीएफओ ऋषि मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से गड्डा खुदवाया तो एक के बाद एक 5 जगहों पर जंगली सूअर और तेंदुए के शव मिले।
डीएफओ ऋषि मिश्रा समेत टाइगर स्ट्राइक फोर्स और वन अमला वन्य जीवों के शिकार वाले इस लोमहर्षक वारदात को अंजाम देने की जांच में जुटा हुआ है। अब तक इस मामले में निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर अनुराग द्विवेदी, जेसीबी ऑपरेटर बृजेश विश्वकर्मा और कर्मचारी मोहित दहिया को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। वहीं, फॉर्म हाउस का मालिक अभी भी जांच की गिरफ्त में नहीं आया है जो कई सवाल खड़े करता है।

 

Next Post

निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे गिरा पिकअप ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

नरसिंहपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। मुराछ और धमना गांव के बीच निर्माणाधीन पुलिया पर से एक पिकअप वाहन अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। हालांकि, पिकअप वाहन को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। […]